पर्सनालिटी बनाने के प्राकृतिक उपाय

लंबाई और वजन बढ़ाने के आयुर्वेदिक नियम :- 

1. ताड़ासन :- योग हमारे जीवन मे कई तरह से लाभदायक होता है, योग और खेल कूद हमारे सर्वागीण विकास के लिए बहोत जरूरी होता है। ताड़ासन से लंबाई बढ़ाने में मदद मिलती है, इसके लिए जमीन पर चादर बिछा कर उसपर खड़ा हो जाएं। अपने दोनों पैरों को आपस में मिलाकर अपने दोनों हथेलियों को बगल में रखे और दोनों पैरों पर शरीर का वजन समान रखे। उसके बाद दोनों हथेलियों के उँगलियों को मिलाकर सर के ऊपर ले जाएं। हथेलियों को ऊपर की ओर खींचते हुए सांस भरे और अपने एड़ी को भी ऊपर उठाए और पैरों की उँगलियों पर शरीर का संतुलन बनाए रखिए। इस स्थिति में कुछ देर रहिए। कुछ देर रुकने के बाद सांस छोड़ते हुए अपने एड़ी और हथेलियों को धीरे धीरे नीचे लाएं। इस आसान को प्रतिदिन 10 - 12 बार करें। 
2. विटामिन A :- शरीर के अंग सही तरह से कार्य करे इसके लिए आपको विटामिन A से भरा हुआ आहार अपने दैनिक आहार में सामिल करना चाहिए। इससे हड्डियां मजबूत रहेगी और लंबाई भी बढ़ेगी। सर्वागीण विकास जे लिए विटामिन A का सेवन जरूर करें। पालक, चुकंदर, गाजर, दूध, टमाटर आदि के अलावा सब्जियों के जूस का भी सेवन करें। 
3. प्रोटीन :- प्रोटीन रिच फुड न केवल हेल्थी होते हैं ब्लकि आपकी हाइट भी बढ़ाते हैं। यह शरीर की कोशिकाओं की मरम्मत करते हैं। अमीनो एसिड से भरपूर पदार्थ शरीर को सही ग्रोथ और बेहतर कार्य करने की क्षमता प्रदान करते हैं। कुछ आहार जिसमें प्रोटीन पाए जाते हैं वह हैं - मछली, दूध, चीज़, बिंस, मूँगफली डालें आदि। 
4. विटामिन D :- विटामिन D हमारे शरीर और मन के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है, और विटामिन D मुफ्त में सूर्य की किरनों से मिलता है, इसीलिए हमें सुबह की धुप में 1-2 घंटा प्रतिदिन बिताना चाहिए, और बच्चे जो दिन भर मोबाइल और लैपटॉप पर समय बर्बाद करते हैं उन्हें भी बाहर खेलने जाने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। लंबाई बढ़ाने के लिए जिन विटामिन की सबसे ज्यादा आवश्यकता होती है उनमे से एक है विटामिन डी। अच्छी तरह से कैल्शियम को हड्डि में अवशोषित करने के लिए, हड्डि के विकास के लिए और प्रतिरक्षा प्रणाली के बेहतर काम करने के लिए आपको विटामिन डी की जरूरत होती है जो मछली, दाल, सोया मिल्कर, सोया बिन, मशरूम और बादाम में पाया जाता है 

5. कैल्शियम :- कैल्शियम शरीर के लिए एक आवश्यक खनिज है। यह हड्डियों को मजबूत बनाता है। कैल्शियम हमें दूध, चीज़, दही आदि से मिलता है। ऊँचा लंबा कद पाने के लिए कैल्शियम बहोत जरूरी है।

6. लंबाई बढ़ाने का सबसे बड़ा योगदान :- हमारे शरीर में लंबाई बढ़ाने में सबसे ज्यादा योगदान होता है ह्यूमन ग्रोथ हार्मोन यानी hgh का। hgh पिट्युटरी ग्लैंड से निकालता है जिससे हमारी हाइट बढ़ती है। सही प्रोटीन और न्यूट्रीशन नहीं मिलने के कारण शरीर का विकास होना बंद या कम हो जाता है। अगर आप संपूर्ण विकास चाहते हैं तो खान पान का पूरा ध्यान रखना सुरु कर दें। आजकल कोल्ड ड्रिंक पीना फैशन हो गया है, लेकिन ये हमारे सेहत और विकास के लिए सही नहीं है। बर्गर, पिज्जा, नूडल्स खाने से भी आपकी लंबाई बाधित हो सकती है। दूध, दही, पनीर, माखन, दाल खाने से हाइट बढ़ती है। विटामिन और मीनरल्स के लिए फल खाओ और हारी सब्जियां और दाल खाए। 
प्रातःकाल दौड़ लगाए, पुल अप्स व ताड़ासन करें। दो कालीमिर्च के टुकड़े करके मक्खन मिलाकर निगल जाए। सूर्य नमस्कार करना भी लाभप्रद है। 

Post a Comment

और नया पुराने